जैक सूली भी अवतार प्रोग्राम का एक हिस्सा है वह अपने जुड़वा भाई की जगह पर इस प्रोग्राम में आया है क्योंकि उसका बड़ा भाई मर चुका है। मनुष्य और नावी के डीएनए को मिलाकर एक शरीर बनाया जाता है जिसे वह अवतार कहते हैं। इसे गहरी नींद में जाकर दूर से नियंत्रित किया जा सकता है। पे॔डोरा के निवासियों के बीच जैक सूली का अवतार जाकर फस जाता है और वह उनसे दोस्ती कर लेता है और उनके रहन-सहन खान-पान और भी उनकी सारी जानकारी इकट्ठा करने लगता है। वहां उसे एक पेनडोरी(लड़की) से प्यार भी हो जाता है। वह उनकी दुनिया को अपनी निगाहों से देखने लगता है फिर उसे मनुष्य द्वारा की जाने वाली खतरनाक इरादों के बारे में पता चलता है और वह पेंडोरा की तरफ से लड़ता है और जीत दिलाता है।
Comments
Post a Comment